मंगलवार, 10 मार्च 2020

स्पाईड

नारों की उठान के बीच की चुप्पी
दिवसों की गर्माहट के बीच का ठण्डापन
और जाने कैसे-कैसे अनमनापन
देख-पढ़ भड़क जाती है तुम्हारी भंगिमाएं;
स्त्री ! तुम्हारे किए क्या होगा
केवल तुम पीड़ित नहीं
समस्या उसकी है
वो स्वपीड़ित हैं ;
रंगमंच पर जो पात्र जी रहा
लेने दो वक्त
संवादों के बीच
जी ले पात्रों को,
देख ले अपना अंगसंचालन
कब-कैसे संवाद से बाहर जा रहा
कैसे टुकड़ों में अन्दर आ रहा;
अवकाश में जोड़ेगा सारे टुकड़े
पढ़ेगा अपनी भूख
देखेगा स्वपीड़क अभ्यास
स्त्री! अपने लिए दुआ करो
वो खुद से मुक्त हो जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

आज के भारतीयों के बीच प्राचीन भारत की दन्त कथाऍं

 आज के भारतीयों के बीच प्राचीन भारत की दन्त कथाएँ जब सिकन्दर भारतीयों से मिला, उसे आश्चर्य हुआ। भारतीयों ने बताया, भारत कितना विशाल है- उतर ...