तुम वो नहीं, जो तुमने कही
मेरे लिए तो कतई नहीं
मेरे लिए तो कतई नहीं
जो तुमने कही;
मैं भी वो नहीं, जो भी कही
औरों के लिए तो जरा भी नहीं
जो भी मैंने कही।
औरों के लिए तो जरा भी नहीं
जो भी मैंने कही।
हम मूर्तिपूजक हैं
हमने पूजा है
एक-दूसरे की प्रतिमा को
जो हमने एक-दूसरे की तराशी है।
हमने पूजा है
एक-दूसरे की प्रतिमा को
जो हमने एक-दूसरे की तराशी है।
एक-दूजे के कर्म मिट्टी को ढाला है
अपने विचारों के साँचे में
हमारे व्यक्तिगत अनुभवों ने रंगा है
दिया है रंग एक-दूसरे के किये को
दिया है रंग एक-दूसरे के किये को
जो ज़ुदा, अलग-अनोखा है।
हमने नहीं की
हमारे छवियों ने की बातें,
अगर की, जब भी की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें