शनिवार, 28 मार्च 2026

आज के भारतीयों के बीच प्राचीन भारत की दन्त कथाऍं

 आज के भारतीयों के बीच प्राचीन भारत की दन्त कथाएँ

जब सिकन्दर भारतीयों से मिला, उसे आश्चर्य हुआ। भारतीयों ने बताया, भारत कितना विशाल है- उतर में हिमालय है, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूरब और पश्चिम में भी महासागर है।
सिकन्दर सोंच में पड़ गया, क्या अरस्तु को पता है, भारतीय कितने ज्ञानी हैं? आचा्र्यों की बात नहीं कर रहा था. आम जन-सामान्य में इतना ज्ञान।
यहीं सिकन्दर से गलती हो गयी, इसकी कीमत बड़ी था और उसे चुकानी भी पड़ी। उसे अपना विश्वविजय का अभियान छोड़ना पड़ा.। अधूरा , बीच में ही. । उसके सैनिकों ने ना कह दी। 

सिकन्दर ने बातों बातों में जन-सामान्य भारतीयों के ज्ञान की विस्तृत विस्तार और गहराई की चर्चा सैनिकों में कर दी-एक पल को तो सब आवाक् रह गए । जव सदमें से उबरे तो एक साथ रोने लगे- कुछ ने सिकन्दर तो कुछ ने सैन्य सरदारों के पैर पकड़ लिए- एक स्वर में बोले-"हम हँसते हँसते जान दे सकते हैं यूनान के लिए , हम लड़ सकते हैं मगर पढ़ नहीं सकते"

2. प्राचीन भारत के गाँव-गाँव में ऑक्सफोर्ड जैसे युनिवर्सिटी थी, सारे ऑक्सफोर्ड -वॉक्सफोर्ड तो हमारे वाले की नकल है। अंग्रेज जलन के मारे जला के ऐसे नष्ट किए  कि ्अवशेष तक नहीं मिलते चाहे खोदते हुए धरती के दूसरी ओर ही क्यों न निकल जाओ. 

3. क्वॉन्टम कम्पुटिंग जिसमें सब चीजें एक से ज्यादा अवस्था में रहती हैं- हमारे सभ्यता की खोज थी -इसी के लिए तो "दोगला" शब्द आया था-यहाँ भी अंग्रजों ने-खैर जाने दो

4.महाभारत काल के विज्ञान के तो कहने ही क्या       । 

हड्प्पा , सिन्धुघाटी, मोहन जोदड़ो की खुदाई में मिला , ज्यामितीय काट वाली सड़कें मगर महाभारत काल की नहीं , मिलतीं तो जब, सड़क की जरुरत जो होती तब.। तब रथ थो, घोड़े थे मगर नहीं था तो रस्ता- काहे की रथ-घोड़े सब जमीन से 6  ईन्च ऊपर हवा में चलते थे। पानी के लिए नल कुएँ की जरुरत ही नहीं- अंगुली दिखाते तो धरती खुद ही फट कर जल धारा उत्पन्न करती -प्यास बुझी, धरती पुन ऐसे जुड़ती जैसे कुछ हआ ही   न हो-आज का विज्ञान तो टाँका भी लगाता तो निशान रह जाते  


शनिवार, 21 मार्च 2026

अपवित्र पवित्रता

 पढ़े लिखे , ज़हीन लोग, सम्भ्रान्त लोग भेद-भाव करते हैं-नशेड़ी-गंजेड़ी नहीं करते। क्या अपना क्या पराया-इनके लिए सब अपने; हम निवाला , हम प्याला, अपनी धुन में हम, सारा जग लगे निराला।
अफीम की पिनक, गांजे का धुआँ और सारे मसले जिन्दगी के रफा-दफा । तो मार्कस कार्ल ने कहा धर्म अफीम है मगर एक जो कहने की हिम्मत ना जुटा पाए कि कुनबा परस्ती भी सस्ता गाँजा का नशा ही है जिसका सफर घर-परिवार-देश है। क्या होता अगर कह पाते कि देश भक्ति आगे चलकर एक संगठित अपराध का कवच बनेगा।

लोग शहरबदर होते-देश बदर होते , कई तरह के अनिश्चितता के बाद अपनी नयी जड़ नयी भूमि -नये लोग के बीच जमा पाते। ये उनकी कहानी है जो कर पाते, इनसे कई गुणे वो लोग हैं जो खप जाते और उनकी कहानी ही नहीं बनती। तो जो पहले से रह रहे लोग जिनको मूल निवासी की भी संज्ञा दी जाती है , जलने लगते हैं-उनको लगता है कि उनका हक़ था जो ये प्रवासी ले रहे। वो आसान रास्ता चुनते हैं पहचान का, और गोलबन्द हो कर टूट पड़ते हैं- संघर्ष व्यक्तिगत यात्रा है जो गिने-चुने की ही यात्रा होती है । ये अपराध है मगर सामूहिक पहचान के साथ की गई घृणित प्रयास जिसके लिए एक पवित्र लिफाफा चुनते जिसके उपर लिखा होता है एकता-देशभक्ति।
देशभक्ति ने सिपाहियों के परिवारों को दिया असमय मौत, उनके परिवार पर अनिश्चतता के बादल जिसकी बौछार में सारे सुखद भ विष्य के बुने सपने बह जाते। जनता को मिलते बमों से छत-विछत घरों के मलबे और कुछ  मृत अपने, नेताओं को असीम दमनकारी शक्तियाँ और निरंकुशता, व्यापारियों को अकूत धन बनाने के मौके, अधिकारियों को व्यापारियों की कमाई में उनका अवैध हिस्सा। तो इसमें अफीम कहाँ है, कहाँ है गाँजे का धुआँ- जनता का युद्धोन्मादी होना-जीत के गीत गाना-हार का मातम मनाना, अपने नेताओं को आदमी से भगवान बनाना और न देख पाना कि सारे कवायद का शिकार सिर्फ वही है- सारे षड़यंत्र दरअसल उसी की पेराई से उसका तेल निकाल कर नेता-व्यापारी-अधिकारी अपने जिस्म पर मालिश करते कि दंड-बैठक से वे और भी माँसल लगें।

         

बुधवार, 20 अगस्त 2025

घरोंदा रेत का

 घरोंदा रेत का, बच्चा किनारे समुद्र के बनाता, लहर आती और सब बराबर कर जाती। किनारा पहले की तरह साफ हो जाता। उसकी सारी जिन्दगी ऐसे ही कट रही थी। किसी से ठोकर मिलती और वो बेपरवाह-सा दीखता। लोग आलसी की तरह उसकी बेपरवाही को लेते । ठोकरें जब दिमाग पर निशान छोड़़ने लगतीं जैसे कोई आरी एक निशान से लकड़ी  को काटता हो। तब वह पहले तो काफी झल्लाता फिर उबरने को कुछ योजना बनाता और उसके अनुसार चलने की कोशिश करता। फिर कुछ नकारात्मक घटता और वह ऐसे बिखर जाता जैसे खुद ही रेत का घरोंदा हो।

उसने लहरों के सामने डटना नहीं सीखा... कि आती लहरों और घरोंदे के बीच खुद खड़ा हो जाए। बस गहरी नींद से जागना-अंगड़ाई लेना फिरसे जागने को नीन्द में खो जाना-कुछ ऐसै ही जीवन कट रही है उसकी।

हर चोट से और निखरता जाए, ऐसा हो जाए। हर ठोकर के साथ खुद को और ज्यादा अपने योजना पर खुद  को झोंक दे- काश जान पाए कि बाँध बधने तक सैलाब बार-बार आता रहेगा और वो ऐसे ही अपना सब गंवाता रहेगा।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

  An ant is moving slowly but steadily, approaching net of a spider, unknowingly welcoming the end of its life and nobody is around to warn, Esther lying alone on bed watching this and thinks of herself.

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

राजनेता, जनता और प्रजातंत्र

 राजनेता या जनप्रतिनिधि राह दिखाने के लिेए और जनता दिखाए राह पर चलने के लिेए- यही राजनेता और जनता के बीच वांछित संबंध है जिसकी आवश्यकता प्रजातंत्र की हमेशा से रही है। इसका अर्थ यह हुआ कि राजनेता बनने की चाह जिसने भी पाली उसे श्रेष्ठ मनुष्य बनना ही होगा। जनता जिन तमाम दुर्गुणों से भरी पड़ी है उसे उस जनता के औसत से ऊपर उठना ही होगा।  

ऱाजतंत्र के उलट प्रजातंत्र में शासक यानि जनप्रतिनिधि जनता के बीच से तो आएँ मगर जनता में व्याप्त दुर्बलता को छो़ड़कर आएँ।

शनिवार, 23 मार्च 2024

शेष तो मिथ्या

 जब दिन बुरे चल रहें हों--

 क्या कहते हैं, चढ़े को भी कुत्ता काट खाता है
तो क्या कुत्ता चाँद की छलाँग मार जाता है?
नहीं जी, 
हाथी ही जमीन पर लोट जाता है
और सवार ज़मीन सूंघ जाता है
मतलब कुत्ते के अच्छे दिन, समझे कि नहीं

जब दिन अच्छे चल रहें हों--

कुत्ता भले ही चूहे के बिल में घुसा हो
या फिर सूखे नाले में दुबका पड़ा हो
सरेन्डर की मुद्रा में हो,
 पाँवों के बीच अपनी पूंछ
छुपाए-दबाए पड़ा हो
आदमी साला छान मारता है
कुत्ते की अम्मा कहाँ तक खैर मनाए
आदमी कुत्ते को नाले तक भी झंझोड़ मारता है

काट खाना ही शाश्वत गुण
शेष अच्छे-बुरे दिन तो -
सब मिथ्या है

शुक्रवार, 8 मार्च 2024

छवि

 तुम वो नहीं, जो तुमने कही
मेरे लिए तो कतई नहीं
जो तुमने कही;
मैं भी वो नहीं, जो भी कही
औरों के लिए तो जरा भी नहीं
जो भी मैंने कही।

हम मूर्तिपूजक हैं
हमने पूजा है 
एक-दूसरे की प्रतिमा को
जो हमने एक-दूसरे की तराशी है।

एक-दूजे के कर्म मिट्टी को ढाला है
अपने विचारों के साँचे में
हमारे व्यक्तिगत अनुभवों ने रंगा है
दिया है रंग एक-दूसरे के किये को
जो ज़ुदा, अलग-अनोखा है।

हमने नहीं की
हमारे छवियों ने की 
बातें,
अगर की, जब भी की।


बुधवार, 6 मार्च 2024

देवों के देवत्व

 देव साकार थे, प्राणहीन थे

सब था, न थी उर्जा।
धरा हरी थी, भरी थी
पटी पड़ी थी
जो लहर सकते थे
जिनसे उठती धुआँ पहुँच सकती थी
देवलोक तक प्राणवायु बन।
ये तब की बात थी
जब सधे नहीं थे हाथ धरा पुत्रों के
न ही अवतारों के कहानियों से कान सुजे थे
तब नहीं आया था हाथ औजार
जो हुमाद को समिधा में बदल दे
न कान पकड़ते ध्वनि को ऐसे
जिह्वा हु-बहु दुहरा सके जैसे
कि पैदा हो आवृति, ध्वनि नाद मंत्रों जैसे।
फिर सीखा धरा पुत्रों ने-
पत्थर से पत्थर घीसना, आग जलाना
औजारों से लकड़ियाँ छीलना
समिधा बनाना, चक्के से दूरी मिटाना
यज्ञवेदी उकेरना, खुद को झुलसाना।
धरापुत्रों के स्वेदकणें के आहुति से
समिधा धधकी, अभ्यासी जीह्वा ने स्वाहा दुहराई
यज्ञ फिर-फिर सम्पन्न किया
ज्यों-ज्यों धरापुत्रों के दम घुटे
त्यों-त्यों देवलोक ने प्राणवायु पायी
और तब देवों के देवत्व ने ली अंगड़ाई

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

Analyze Your Image: Makeover to See Uplifting Miracle

 Do  you  know,   when  you  need  to  analyze   your image?    Situation to consider   are following

  • Your family members and friends consistently overlook your concerns

  • A bank or financial institution repeatedly return your proposal

  • Your presence in social event most often leave majority of persons in your neighborhood uncomfortable and you perceive them trying to escape or avoiding to face you. 

  • Your suggestions in your workplace going unacknowledged on day by day basis . 
These are alarming findings that suggest you to introspect and take steps to makeover your image. So let us define the term under consideration, i.e., Image for clarity and how it works to make your break your life.



Image is perception: a particular way of looking at and you receive responses positively or negatively according to your Image in your family sphere, or personal or professional environment. 

See the following says to realize how it does work at a glance
  •  First impression is the last impression.
  •  A bad man is better than a bad name.
  • Morning sows the day
Now How the Impression works in context

The image of yours hints your possibility to be good or bad for someone, to be fit or unfit in a situation, and to be capable or incapable for doing something. A habitual smacker has less possibility of turning out a good husband for a girl. An illiterate is not fit for clerical work environment and, a bankrupt is not capable of lending loan from a bank to start a new business. Of course, exception exists in the world you live in but exception is not the rule for everyone to rely on. In contrast, you carry your image as a good person you can marry easily. People finds you wise, they come to you for advice similarly your belongings give impression you are wealthy person, agents of a bank will keep offering you for opening account and other banking services. So, the image is impression you leave over person or group you interact with. It spread out mouth to mouth, ear to ear and through many other medium.


 Do you face ignorance in immediate relationship, get your financial proposal declined by financial Institution, Your friend and colleague try to escape you or your relatives feel trouble to invite you in any family function. If it is so, you need to analyze your image carefully within context. Believe as you start analyzing and  makeover your image accordingly, you will see uplifting miracle gradually in every aspect of your life.

बुधवार, 28 जून 2023

see You Later

Clouds are hoovering over here and there. I guess it would rain. I say Siya not to go outside without an umbrella otherwise she would wet badly. She smiles and tells when she was child she would afloat boats made of papers on stream of heavy rain.  she would like to afloat boats again on stream if she were once again a child. I know how crazy she was and what does it mean for being a child once again. Her childhood and what she has lost, i can gift them back  neither. Even rain of time fails to sweep her bad memories away. She let the umbrella remain hanging on wall and goes out.

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

pariNati

 अंधेरे कमरों से खुद को बाहर पाए लोग

 सूरज को सहसा पा अचकचाए लोग

भीड़ में अपने अजनबीपन पे घबराए लोग

अपने आगे दुनिया को पा गड़बड़ाए लोग

दौड़ पड़ते हैं-

अपने फूले हाथ-पांव को कांधे पे संभालते

खुद पे झुंझलाते, मुंह से कोरस निकालते

दूर दूर 

असहज करते हर दर्पण से दूर

बदहवास दौड़ते रक्त से बेहाल नब्ज को थामने।

कब्र के अंधेरे रास आते हैं

हम कहें कमाल मगर

ढूंढने पे आएं

मौत में भी जिन्दगी है

हम रोज ऐसे कब्रिस्तान से गुजरते हैं।

©

मंगलवार, 10 मार्च 2020

स्पाईड

नारों की उठान के बीच की चुप्पी
दिवसों की गर्माहट के बीच का ठण्डापन
और जाने कैसे-कैसे अनमनापन
देख-पढ़ भड़क जाती है तुम्हारी भंगिमाएं;
स्त्री ! तुम्हारे किए क्या होगा
केवल तुम पीड़ित नहीं
समस्या उसकी है
वो स्वपीड़ित हैं ;
रंगमंच पर जो पात्र जी रहा
लेने दो वक्त
संवादों के बीच
जी ले पात्रों को,
देख ले अपना अंगसंचालन
कब-कैसे संवाद से बाहर जा रहा
कैसे टुकड़ों में अन्दर आ रहा;
अवकाश में जोड़ेगा सारे टुकड़े
पढ़ेगा अपनी भूख
देखेगा स्वपीड़क अभ्यास
स्त्री! अपने लिए दुआ करो
वो खुद से मुक्त हो जाए।

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

वजह रोने की अपना नही रहा

पास अपने अब कुछ नही रहा
वजह रोने की अपना नही रहा
खुशबू किसी और के नाम हुई
पास तितली के पर नही रहा
पत्थर हो कर ऐसे पत्थर हुआ
तराशे जाने का सबब नही रहा
नज़रें क्या मिलीं कि बुझ गयी
पहले-सा झूठ का असर नहीं रहा
लुटने का डर, डर नहीं रहा
बिसात उठ गयी, क़हर नहीं रहा
रात में बेहोशी कैसी घोल दी
सुबह जिक्र-सा कुछ नहीं रहा

बुधवार, 29 नवंबर 2017

Diksha Infotech: IT and Computer Institute in Khagul Danapur Patna

Since 2002, Diksha Infotech has provided quality education on IT & Computer. This IT & Computer Institute is very popular for its service among students of outskirt area of Danapur Khagaul. An additional reason is its connectivity via Road and Railways.

Students are approaching Diksha Infotech for courses like DCA Power, DFA, ADCA, CFA from ArahManerDanapur-Army-CampBihataNaubatpur, Danapur, Khagaul, Shekhpura IGMSAnisabadSagunamodFulwari.

Online Examination Portal affiliation for job seekers, Test Club, and Typing Test preparation for competition like SSC are additional services.


Diksha Infotech is within 100 meters of Danapur Railways Station.


The institute provides a conducive and interactive educational environment for boys and girls. Govt employers are also there to improve skills.


The syllabus of different courses is up-to-date, extensive, and job-oriented. Mr. Director reviews each unit of a syllabus after its completion. He keeps his eyes on every student's progress and conducts an evaluation. He is very keen to make out the overall journey of the study goes on.


The institute organizes trips, seminars, mock interview sessions, and alike activities quite often to induce enthusiasm among students and faculty.


Poor students are taken care of with due respect. Discipline is the bottom of all exercise without being overwhelmed by unnecessary restrictions. One can report the Director personally on e-mail at dikshainfotechkgl@gmail.com.

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

Marginal Enequality: The Accelearator

Nya Zmana
Hope and Reality: Equality based World
Let you have an instance of simple production and consumption cycle. In other words, let you see The Ratio between the gain and pay of the same Product.
Consider that a labor involves in the production and consumption of a brick. In the process of making a brick, you find an entire system of production from labor to the investor including many of that chain. A labor starts to make and get something as his ways. After getting the bricks made, everybody has its own share. Finally when the labor becomes the consumer of the brick, he can not buy the brick by paying what he has been paid for.
To meet his need, labor increase his wage and again he gets short to buy the bricks. The increase in wage has its own chain reaction and this is called inflation. So ultimately the person involve in production from initiation has get greater degree of shortage to meet the need. Since investor has the right to fix ultimate prices so he will be at the lower degree of shortage to meet the need.
Therefore the development cause inequality and the dream of equal world is just hypothesis and can be found at horizon.
Longer the chain of production, greater the degree of inequality
++++++++++++++
Illusion
Quite often you are able to see people crying for what they have committed against others.
A journey of illusion is quite interesting if you can discover it.

Independency through interdependency

As Aristotle has said very earlier, we are social animal. We need company to survive at every level from coming in a womb to get rid of our own existence i.e. birth to death. Therefore we find integrity with the world or environment over there we act on.
From Birth to death you need helping hands to keep you alive and so others as well. For each service you have to pay service. You need a loaf of bread then you must pay something for that loaf of bread. It is an example of inter-dependency. You need something you must have something to pay for.
Life of a human being is just to earn services. Since money has great liquidity or interchangeable property so we say we must earn money or nothing is as loyal as your money. Money you can say as a credit of your service to pay and to be paid.
You must have people of multi-purpose around you.
How you find them around them is another consideration.
Who is your biggest rival except other persons? You have three options:
1. To rule over them
2. To be ruled by them
3. To find them as a supporting hand.
A person or group of persons can be under your thumb if you have something to by them. If you don’t have anything for them you can not rule over them.
If you have nothing for them and you are merely a needy, you must be under their thumb. So, you are going to be ruled or they can rule over you.     If you are at the position of exchange and nothing you have to have balance fall in your side. You should try to have them as a helping hand so you will earn your living.
Avoid unnecessary conflict to go straight and save your energy to invest. You have to learn how to avoid conflict in behavior so that you can find them as a helping hand.



बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

Be With Yourself: Being Thoughtful

Be With Yourself
10th of June, Noida
Be With Yourself: Being Thoughtful Most of the time, you hear the phrase like' Oh! The loneliness is making me dead'. How lonely you find around. You are afraid of noise outside of the world. This loneliness is also a kind of noise that knocks repeatedly inside of you. It is the desire that becomes the echoing noise that makes you cry. You call it loneliness. Loneliness makes you feel something you lack. When that state called 'want of' becomes sharper and sharper, it gives the birth of noise inside you. Get rid of the reasons for giving the birth of noise inside you. When you cry inside, your all power to act or judge would be on hold. You can compromise at the level of postulate. You can not. You are integral with your existence, and existence is merely a function of time and space. You have to cope up with it. Because of noise inside you, you have lost to act and respond the way you should. In other words, you have become dead. The state of death turns into day-to-day life, and you get yourself a day out of the cast..
 

Birthday Baloon Hindi Short Story

कुछ फूल पर, कुछ चाँद पर और कुछ  फ़िदा रहते चाँद जैसे मुखड़े पे। कुछ फ़िदायिन होते जो खुद पर ही फ़िदा रहते। इनके  अपने बारे में गलफ़हमी पालने के इनके फ़न को प्यार से खुशफ़हमी कहे हैं लोग्। कुछ ऐसे ही अज़ीज़ खुशफ़हम इन्सान हैं अपने सरकार सूरज बाबू।


चचा गालिब के अन्दाज़ में रौबगालिब करने को ताबड़तोड़ अपनी पिटी-पीटाई, लुटी-लुटाई ख्यालात परोस रहे थे सोशल साईट पर्।ऐसे में किसी खातून ने उनके शान में वाह-वाह के कसीदे पढ़ दिए.
मां-बदौलत मियाँ खुश्फ़हम फ़ूल के गुब्बरे हो रहे थे और वाह-वाह के नगीने' अपने कलेजे के कालीन पर जड़ने को उतावले हो रहे थे। तभी खातून ने बड़े मिज़ाज़ से पिन चुभोई…कहा आपके लिखे का मतलब भी ज़रा समझाईये।

uनको तो बस अपने चारो तरफ़ गुब्बरे-ही-गुबारे नज़र आ रहे थे। गुब्बारे जन्मदिन के, जो जो फ़ूलाए ही जाते हैं हवा निकालने को। "सूँ………सूँ…आवाज़ आप तक भी आयी क्या?

आज के भारतीयों के बीच प्राचीन भारत की दन्त कथाऍं

 आज के भारतीयों के बीच प्राचीन भारत की दन्त कथाएँ जब सिकन्दर भारतीयों से मिला, उसे आश्चर्य हुआ। भारतीयों ने बताया, भारत कितना विशाल है- उतर ...